पलवल : पलवल नागरिक अस्पताल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी व जन स्वास्थ्य शिक्षा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढचढ कर भाग लिया। इस अवसर पर जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, ब्लड बैंक पलवल के इंचार्ज डॉ. प्रशांत अग्रवाल मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पलवल जिला रेडक्रॉस सोसायटी व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान महादान, दो बूंद रक्त की आज मांग वक्त की जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रक्तदान को लेकर स्थानीय लोग भी जागरूक हो रहे है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पलवल जिला नागरिक अस्पताल में समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते है। इसी कडी में रेडक्रॉस सोसायटी व जन स्वास्थ्य शिक्षा समिति के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किय गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सिहं सौरोत व ब्लक बैंक के इंचार्ज डॉ. प्रशांत ने वैज लगाकर प्रोत्साहित किया।
बिजेंद्र सिहं सौरोत ने बताया कि रक्तदान के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके चलते युवा रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करते है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान कर दूसरे के जीवन को बचाया जा सकता है। पलवल जिला नागरिक अस्पातल स्थित ब्लड बैंक पलवल के इंचार्ज डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविरों के आयोजनों के चलते पलवल ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड मौजूद रहता है। ब्इसके अलावा फरीदाबाद, मेवात, गुडगांवा जिलों के मरीजों को भी जरूरत पडने पर उनका सहयोग किया जाता है।
– भगत, देशपाल


Download Android App
Download iOS App



