महेन्द्रगढ़ : ‘दुर्गा ऑपरेशन’ के तहत मंगलवार को सब इंसपैक्टर नीलम एवं सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का दौरा किया गया। महिला पुलिस इंस्पैक्टर ने स्थानीय महिला कॉलेज में स्टाफ के साथ हुई बैठक में उनसे अपील की कि वे छात्राओं के साथ होने वाली परेशानियों से रूबरू हो तथा उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। उन्होंने स्टाफ से कहा कि यदि छात्राओं की समस्या के निदान के लिए उन्हें पुलिस की आवश्यकता है तो वे लोग महिला पुलिस डैक्स नम्बर 1091 पर सूचित कर सकते है, उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उप्लब्ध होगी।
पुलिस की गठित इस टीम ने आज शहर में चल रही जीनियस अकादमी, वीएस अकादमी में भी दौरा करके वहां शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को ‘दुर्गा ऑपरेशन’के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को हिदायत दी कि यदि उनके साथ बदसलूकी जोर जबरदस्ती या छेड़छाड़ जैसी कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सूचना तत्काल वे संस्थान के संचालकों तथा पुलिस को दे सकते है, उन्हें अविलंब मद्द मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस डीजीपी बीएस सिंधु के आदेशों के तहत बीते एक सप्ताह से जिले में महिलाओं की सुरक्षा के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पुलिस कप्तान के निर्देशों पर दुर्गा ऑपेरशन को सफल बनाने के लिए महेंद्रगढ़ में गठित टीम का नेतृत्व जहां सब इंस्पैक्टर नीलम कर रही है वहीं नारनौल में गठित टीम का उतर दायित्व सब इंस्पैक्टर मिनाक्षी को सौंपा गया है। मंगलवार को चैकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस टीम ने शिक्षण संस्थाओं के निकट घूमते यूवाओं के वाहनों के कागजात एवं उनके आईकार्ड आदि भी चैक किए। बिना उद्देश्य धूमते युवाओं को पुलिस ने वेतावनी देकर छोड़ दिया। मालूम हो कि कल सोमवार को इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगभग दो दर्जन वाहनों के चालान किए थे जिनमें से चार वाहनों को इम्पाउंड किया गया था। अभियान इंचार्ज नीलम ने बताया कि यह अभियान निरंतर तब तक जारी रहेगा जबतक मनचले युवकों पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं कस दिया जाएगा।
-राजेन्द्र ढींगरा


Download Android App
Download iOS App



