सांसद का वेतन नहीं विकास निधि बढ़ाए सरकार

Summary :

NULL

इसराना : करनाल लोकसभा के सांसद सदस्य अश्विनी चौपड़ा ने हलका इसराना के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए दी गई पहले की ग्रांट के हुए कार्यालय का शुभारंभ किया। गांव कारद में विकास कार्यों के लिए दी गई ग्रांट में बनाये गये गऊ घाट का निर्माण और गांव कारद से जौन्धन कला जाने वाली सड़क का शुभारंभ किया। वही गांव विजावा में ग्राम विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा कि इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि एमपी के पास इतनी गं्राट नहीं होती जितनी लोगों की उम्मीदें होती है फिर भी हम ग्रामीण विकास के कामों में ज्यादा से ज्यादा ग्रांट बांटते है।

उन्होंने कहा कि सांसद को तनख्वाह नहीं चाहिए उनको तो अपने लोकसभा क्षेत्र में जो 25 करोड़ की ग्रांट सालाना मिलती है उसको बढ़ा कर 50 करोड़ किया जाये ताकि ग्रामीण विकास के काम ज्यादा से ज्यादा हो सके मेरी भी एक मजबूरी है अब नये वित वर्ष अप्रैल में मुझे ग्रांट मिलेगी तभी फिर से ग्रांट दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि शाहपुर गौशला मेरी अपनी गौशाला है इस गौशाला में हमने अब तक 28 लाख रूपये दान में दे चुके है उन्होंने कहा कि गांव इसराना की हांण्डा वाली चौपाल के लिए करीब 23 लाख रुपये खर्च हुए है।

उन्होंने कहा कि देश मे फैले भ्रष्टाचार को कैसे खत्म किया जाये इसके लिए में मोदी जी से पूरी तरह से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा समय जनता की जन समस्याओं के समाधान के लिए रहता है जब से आप लोगों ने मुझे लोकसभा का सदस्य चुन कर भेजा था उसके एक सप्ताह के बाद ही मैंने पानीपत में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं के समाधान के लिए काम करना शुरू कर दिया था। आज आप के बीच रहता हूं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– महीपाल

Desk Team