देश कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से जूझ रहा है, तो वहीं, कोरोना के नए-नए स्वरुप लोगों की चिंता को और बढ़ा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसे में आम आदमी तो खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ महसूस कर रहा है। उधर, विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है।
हरियाणा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने आज आरोप लगाया कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस ही नहीं आम जरूरत की हर चीज महंगी हुई है और आम जनता का दो वक्त की रोटी खाना दूभर कर दिया गया है।
उन्होंने यहां पार्टी की बैठक में आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल के मुकाबले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हर चीज महंगी हुई है, गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ है, बेरोजगारी बढ़ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वायदा हो या काला धन वापस लाने औैर लोगों के खातों में पंद्रह-पंद्रह लाख रुपये डालने का या स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणाओं का, सब हवाई घोषणाएं बनकर रह गईं।

Download Android App
Download iOS App