मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत
हरियाणा के चरखी दादरी में एक चौंकाने वाली घटना में, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी एएसआई शिरीष कुमार के अनुसार, “दुर्घटना महेंद्रगढ़ चौक और भिवानी चौक के बीच हुई।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
ये हादसा उस समय हुआ जब मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी स्कूटर से जा रहे थे, तभी एक पीछे से आ रही अनिंयत्रित कर ने टक्कर मार दी जिसे दोनों माँ बेटे की तुरंत मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,खबर मिलने के बाद मनु भाकर चरखी दादरी में अपनी नानी के घर पहुंचीं।
मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



