फरीदाबाद : जिले में क्षयरोग के मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए जिला क्षयरोग विभाग के द्वारा पाक्षिक क्षयरोग जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में विभाग की टीमें पूरे डोर-टू-डोर लोगों से पुछताछ के बाद जांच करेंगी। जिन लोगों में क्षयरोग के लक्षण मिलेंगे, उन लोगों के सै पल मौके पर ही लेकर उनकी टैस्टिंग की जाएगी। ताकि क्षयरोग के मरीजों की संख्या में कमी लाई जा सके।
जानकारी के मुताबिक क्षयरोग को जड़ से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पाक्षिक डोर-टू-डोर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान क्षयरोग के लक्षण पाऐं जाने वाले लोगों की जांच की जाएगी, ताकि समय रहते मरीजों की बीमारी का पता लगाकर इस रोग को समाप्त किया जा सके।
इस बारें में जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन व जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. शीला भगत ने लोगों को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया। उन्होने लोगों को बताया कि क्षयरोग की रोकथाम संभव है स्वयं सजक रहे और दूसरों को सलाह देते रहे और जरा सा भी संदेह होने पर तुरंत क्षयरोग की जांच कराऐ। जाकि क्षयरोग का इलाज शुरू किया जा सके और इस बीमारी को ठीक किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ क्षयरोग विभाग के कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



