मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका तो जवान ने मेजर को गोलियों से भून डाला

Summary :

NULL

नई दिल्ली : ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन यूज करने से मना करने से नाराज एक जवान ने मेजर को गोली मार दी। आरोपी जवान जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में तैनात है। गोली लगने से मेजर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान ने मेजर को पीछे से आकर एके-47 से 5 गोलियां मारी। सेना ने पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

मेजर शिखर थापा 8 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह मेजर तैनात थे, वह जगह एलओसी के बेहद नजदीक है। सेना के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देख मेजर थापा ने जवान को रोका। मेजर ने जवान से इसकी शिकायत कमांडिंग ऑफिसर से करने की भी बात कही।

इसके बाद दोनों में धक्का-मुक्की हुई, जिसमें जवान का फोन टूट गया। इसके बाद दोनों में जबरदस्त बहस हुई, इससे नाराज जवान ने मेजर को गोली मार दी। इस मामले में सेना देर शाम तक कोई बयान जारी कर सकती है।

Desk Team