नारनौल: शहर के अनेक मोहल्लों से होकर गुजरने वाली नालियों में गंदगी जमा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मोहल्लावासियों को कहना है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर नालियों की सफाई नहीं करने के कारण नालियों में प्लास्टिक की थैलियां व अन्य कूड़ा करकट जमा हो जाता है। उन्होंने बताया कि नालियों में थैलियां जमा होने के कारण पानी का बहाव रुक जाता है तथा अन्य गंदगी जमा होनी शुरू हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस आई आंधी के बाद से नालियों की सफाई नहीं की गई है। जिसके कारण उनकी नालियां ओवरफ्लो हो रही है तथा पानी नालियों के ऊपर से होकर गुजरता है। उन्होंने जिला प्रशासन व नगर पालिका अधिकारियों से मांग की है कि नालियों की सफाई व्यवस्था की दुरुस्त किया जाए।
-महेश कुमार


Download Android App
Download iOS App



