डेगाना, (निसं) : ग्राम मोडरिया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य वक्ता सीकर सांसद व वैदिक आश्रम पिपराली स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि प्रतिभाओं को किसी सम्मान व मान की जरूरत नहीं है। उनके लिए समय-समय पर प्रोत्साहन जरुरी है।
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर जिले में अब आरएएस, आईएएस, आईपीएस सहित कई सेवाओं व शिक्षा के क्षेत्र में अब खूब प्रतिभाएं निखरने लगी है। अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले सुखाराम पिण्डेल जिले ही नहीं वरन् प्रदेश के गौरव है। समारोह में पूर्व सासंद व पीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ईड़वा ने कहा कि मोडरिया गांव ही नहीं डेगाना उपखंड व जिले के लिए भी युवा पिण्डेल की उपलब्धि गर्व का विषय है। आईएएस अधिकारी सूरत श्रवण चौधरी ने कहा कि गांव-ढाणी में किसान परिवार के युवा को प्रदेश में टॉप रैंक प्राप्त कर नाम रोशन करने से गर्व होना चाहिए। आरएएस में चौथी रैंक प्राप्त करने वाले सुखाराम पिण्डेल का भव्य अभिनदंन किया गया।


Download Android App
Download iOS App



