PM Modi Haryana Visit: 25 नवंबर को पीएम मोदी का हरियाणा दौरा, सीएम सैनी ने तैयारियों का लिया जायजा

Summary :

PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संत कबीर कुटीर पर हरियाणा भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के आगामी 25 नवंबर को हरियाणा आगमन के संदर्भ में आज संत कबीर कुटीर पर भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कर्मठ…

PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संत कबीर कुटीर पर हरियाणा भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

PM Modi Haryana Visit: सीएम सैनी ने की अहम बैठक

उन्होंने बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी हरियाणा आगमन के संदर्भ में आज संत कबीर कुटीर पर भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। हरियाणा के सभी परिवारजन हमेशा की भांति पूर्ण उत्साह के साथ उनके स्वागत हेतु तैयार हैं। बैठक में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे।

PM Modi Haryana Visit (Source: Social Media)
PM Modi Haryana Visit (Source: Social Media)

PM Modi Haryana Visit: गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी वर्ष

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेश के सभी पदाधिकारी और सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक रूप से एक बैठक की। मुख्यमंत्री ऐसी बैठक महीने में एक बार करते हैं और इसमें पिछले कार्यक्रमों की फीडबैक लेते हैं। योजनाओं को लेकर भी चर्चाएं होती हैं। सप्ताह में दो दिन समाधान शिविर लगते हैं और उसका भी मुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया कि लोगों को किस प्रकार की समस्याएं रहती हैं।

Guru Tegh Bahadur Sahib (Source: Social Media)
Guru Tegh Bahadur Sahib (Source: Social Media)

PM Modi Haryana Visit: कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

मोहन लाल बड़ौली ने बताया, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वे दोपहर दो बजे आएंगे। इस दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य रूप से मनाने का कार्यक्रम है। हरियाणा को पीएम मोदी का जो समय मिला है, उसकी जानकारी दी गई है।

PM Modi Haryana Visit (Source: Social Media)
PM Modi Haryana Visit (Source: Social Media)

ALSO READ: Indigo Airlines: भारत और कंबोडिया के बीच जल्द शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, इंडिगो ने किया ऐलान

Rahul Kumar Rawat