NIA Raid: अलकायदा आतंकी साजिश मामले में 5 राज्यों पर छापेमारी, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Summary :

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े अलकायदा आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमों ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात राज्यों में संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। उनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। NIA Raid: भारत में घुसपैठ के खिलाफ एक्शन अलकायदा गुजरात मामला मूल रूप से एनआईए ने जून 2023 में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया था। अब तक एनआईए की जांच से पता चला…

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े अलकायदा आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमों ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात राज्यों में संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। उनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

NIA Raid ( Source- Social Media)
NIA Raid ( Source- Social Media)

NIA Raid: भारत में घुसपैठ के खिलाफ एक्शन

अलकायदा गुजरात मामला मूल रूप से एनआईए ने जून 2023 में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया था। अब तक एनआईए की जांच से पता चला है कि चार बांग्लादेशी नागरिकों (जिनकी पहचान मोहम्मद सोजिबमियां, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ ​​मुन्ना खान, अजरुल इस्लाम उर्फ जहांगीर उर्फ ​​आकाश खान और अब्दुल लतीफ उर्फ ​​मोमिनुल अंसारी के रूप में हुई है) ने जाली भारतीय पहचान दस्तावेज का उपयोग करके भारत में घुसपैठ की थी। उनका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा से पाया गया।

NIA Raid ( Source- Social Media)
NIA Raid ( Source- Social Media)

Al Qaeda Terrorist Organization: आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

ये लोग बांग्लादेश में अलकायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा करने, स्थानांतरित करने और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से प्रेरित करने में भी शामिल पाए गए। 10 नवंबर 2023 को एनआईए ने अहमदाबाद स्थित एनआईए विशेष न्यायालय में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। भारत और सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की उपस्थिति, संबंधों और वित्तीय चैनलों का पता लगाने के एनआईए के प्रयासों के तहत मामले की जांच जारी है।

Al Qaeda Terrorist Organization ( Source- Social Media)
Al Qaeda Terrorist Organization ( Source- Social Media)

NIA Raid: भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इसी क्रम में एनआईए ने तेलंगाना राज्य में तीन अलग-अलग आतंकवादी मामलों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दायर किया था। ये आरोप पत्र हैदराबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर किए गए थे, जिसमें 20 गिरफ्तार आरोपियों और एक भगोड़े के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए गए थे। इस साल मई में तेलंगाना पुलिस ने मुलुगु जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे और कई माओवादी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। उनके पास से स्वचालित असॉल्ट राइफलें, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।

ALSO READ: Indigo Airlines: भारत और कंबोडिया के बीच जल्द शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, इंडिगो ने किया ऐलान

Rahul Kumar Rawat