दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन का नवनिर्मित 3.2 किलोमीटर लंबा एस्कॉर्ट्स मुजेसर-बल्लभगढ़ खंड यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हो गया है। डीएमआरसी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रिमोट कंट्रोल के माध्यम से, इस खंड पर पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे।
बल्लभगढ़ हरियाणा का ऐसा चौथा जिला होगा जो मेट्रो से जुड़ गया है। मेट्रो इसके अलावा राज्य के गुड़गांव, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ के लिए भी सेवाएं प्रदान करती है। इस खंड पर संचालन शुरू होने के बाद समूचे कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह मेट्रो गलियारे की कुल लंबाई 46.6 किलोमीटर हो जायेगी।
डीएमआरसी ने जारी एक बयान में कहा कि अभी तक इस खंड पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन एस्कॉर्ट्स मुजेसर तक ही चलती थीं लेकिन अब ये राजा नाहर सिंह स्टेशन तक चलेंगी। समूचे कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह कारीडोर पर अब 40 ट्रेनें चलाई जायेंगी।


Download Android App
Download iOS App




