महिला सशक्तिकरण में PM मोदी की भूमिका सराहनीय: सांसद किरण चौधरी

Summary :

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय: किरण चौधरी

भाजपा सांसद किरण चौधरी मंगलवार को तोशाम हल्के के मीरान एवं ढाणी मीरान गांव में लोगों से मिलीं। उन्‍होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद किरण चौधरी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मुझे राज्यसभा भेजा। हरियाणा की बेटी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। देश को एक महिला राष्ट्रपति दि‍या। पीएम मोदी महिला उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महिलाओं का आरक्षण बिल लेकर आए। महिलाओं के उत्थान के लिए शौचालय बनवाए। उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना है और पीएम मोदी मानते हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ाकर ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। हरियाणा के निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस साफ हो चुकी है। निकाय चुनाव में भी दिल्ली की तरह की हाल होने वाला है। दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस को शून्य मिला। मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि हरियाणा न‍िकाय चुनाव में भाजपा जीतेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आज तोशाम हल्का के मीरान एवं ढाणी मीरान गांव में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान जनता जनार्दन से उनकी समस्याओं और क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। आपका उत्साह और समर्थन हमें जनसेवा के लिए और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आज तोशाम हल्का के सिढान गांव में जनता से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता का विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.