करनाल : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और आर.एस.एस एक साजिश के तहत दलितों का राजनैतिक तथा सामाजिक उत्पीडऩ कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि साजिश के ही तहत दलितो पर अत्याचार किए जा रहे है और उनके अधिकारों पर कैंची चलाई जा रही है। वह आज करनाल में एक दलित सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने है। तब से यह साजिश चल रही है। भाजपा ने शब्दो का माया जाल फैंक उनके वोट तो बटोर लिए, लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही नरेन्द्र मोदी ने दलित और गरीबो की आवाज को कुचलना शुरू कर दिया है।
भाजपा के शासन में दलितो और गरीबों पर सबसे ज्यादा अत्यचार हुए है। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले कांग्रेस ने बाबा अम्बेडकर साहब को देश का कानून बनाने का जिम्मा दिया था। ताकि गरीब और दलितो को भी बराबरी का अधिकार मिल सके। लेकिन अब भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से सवाल किया कि मोदी सत्ता में आने के बाद दलित आरक्षण पर सवाल क्यों उठा रहे है। मोदी आरक्षण को समाप्त करवाने के लिए षडयंत्र रच रहे है।
उन्होंने कहा कि आर.एस.एस प्रमुख मोहन भागवत ने अभी पिछले ही दिनो कहा था कि आरक्षण पर राजनीति हो रही है। जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए आरक्षण पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2010 में मनमोहन सरकार ने दलितो को अधिकार दिलाने के लिए जाघव कमेटी का गठन किया था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



