फरीदाबाद/बल्लभगढ: सोहना रोड पर स्थित एक मंदिर परिसर में बने कमरे में एक युवती के साथ रंग रलियां मनाते हुए स्थानीय लोगों ने मंदिर के पुजारी को रंगेहाथों पकड़ लिया। लोगों ने आपत्तिजनक हालत में दोनों की वीडियो तैयार करने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया है अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जीवन कालोनी में रहने वाले देवीलाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है और सोहना रोड पर अपना टैंट हाउस चलाता है।
उसकी दुकान पास ही प्रचीन हनुमान मंदिर है। यह मंदिर सार्वजनिक है और इसकी देखरेख समिति करती है। इस मंदिर में डोरी लाल शर्मा पिछले करीब चार पांच साल से पुजारी का काम करता है। समिति ने पुजारी को रहने के लिए मंदिर के पिछले हिस्से में कमरा दिया हुआ है। देवी लाल का कहना है कि गतदिवस उसके पिता बच्चू सिंह और पड़ोसी दुकानदार एके खान और मुस्ताक दुकान पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उसके पिता ने मंदिर में एक युवती को जाते हुए देखा। कुछ देर बाद पुजारी ने मंदिर का दरवाजा बंद कर लिया। तभी उसके पिता को कुछ संदेह हो गया। उसके पिता ने मुस्ताक को अंदर जाकर देखने के लिए कहा। मुस्ताक दबे पांव मंदिर के पिछले हिस्से में गया तो हैरान रह गया।
– राकेश देव/ सुरेश बंसल


Download Android App
Download iOS App



