कैथल : हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों को समान रूप से सम्मान दिया जा रहा है। दूसरी बार देश की बागडोर संभालने वाले देश के प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास ओर सबका विश्वास’ के नारे के साथ गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान के प्रति समर्पित हैं।
शर्मा आज कैथल में जिला सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का मार्गदर्शक होता है। ब्राह्मणों को अपने ब्राह्मणत्व एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए आगे आना चाहिए। ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि संस्कारों का नाम है। ब्राह्मण समाज न केवल ब्राह्मणों का अपितु समस्त समाज का मार्गदर्शक व शिक्षक होता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार ब्राह्मण समाज को पूरा प्रतिनिधित्व दे रही है। इस अवसर राज्सभा सांसद सेवानिवृत जनरल डी पी वत्स, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश कौशिक, सेवानिवृत आईपीएस आर के शर्मा, महर्षि वाल्मीकी संस्कृत विवि मुदड़ी के उपकुलपति श्री श्रेयांस समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
(मोहित गुलाटी)


Download Android App
Download iOS App



