करनाल : करनाल की जेल में हत्या के आरोप में दोषी करार दिए गए एक कैदी पर जेल के दूसरे कैदियों ने गर्म-गर्म तेल डाल दिया। यह घटना आज दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच उस समय घटित हुई, जब जेल में कैदियों के लिए खाना बन रहा था। सब्जी बनाने के लिए बड़े पतीले में रिफाइंड डाला गया था। जैसे ही रिफाइंड गर्म हुआ तो दूसरे कैदियों ने पानीपत जिला के रहने वाले अजीत के ऊपर गर्म-गर्म तेल डाल दिया। गर्म तेल डलते ही अजीत चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर दूसरे जेल कर्मचारी दौड़ पडे।
उसकी हालत को देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा उसे कल्पना चावला मेडिकल कालेज ले जाया गया। लेकिन अजित हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हत्या के कैदी अजीत की जेल में बंद किसी दूसरे कैदी से पुरानी लड़ाई थी। जिस कारण यह सारी घटना को दूसरे कैदी द्वारा अंजाम दिया गया। जेल से पुलिस कर्मचारी सर्वर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में करनाल जेल में पानीपत के कारद गांव वासी अजीत सजा काट रहा है।
दोपहर एक बजे के बाद अजीत आराम से बैठकर अख़बार पड़ रहा था, तभी अचानक इसपर दूसरे अन्य कैदी ने गर्म रिफाइंड तेल डाल दिया। जिसमें अजीत झुलस गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना था कि अजीत को अस्पताल लाना पहले उनकी प्राथमिकता थी। अब पता लगाया जाएगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही कर रही है। जेल में ही सजा काट रहे कैदी पर गर्म तेल डाले जाने की घटना से दूसरे कैदियों में भी हडक्म्प मचा हुआ है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने अपने जेल कर्मचारियों को हार्ट अलर्ट जारी कर दिया है।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



