चंडीगढ़ : सांसद दुष्यंत चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कर्मचारी विरोधी और बिल्डर हितैषी सरकार बताया है। उन्होनें जननायक जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठकों और विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा ने एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए जिनसे बिल्डरों और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचे जबकि इसी दौरान प्रदेश के 3 लाख कर्मचारी इंतज़ार ही करते रह गए कि सरकार उन्हें 7वें वेतन आयोग के आधार पर नई दरों से हाउस रेंट अलाउंस दे।
प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पारित कराए गए पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए) संशोधन विधेयक पर बोलते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार को प्रोफेशन लूटिंग एजेंसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कानूनी रूप से लूट करने का रास्ता बना रही है। इस बिल को इसलिए पारित किया ताकि बिल्डरों को फायदा मिल सके। इसकी आड़ में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला होगा और पहाड़ खत्म हो जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिल पर रोक लगाने के फैसले पर दुष्यंत चौटाला ने कोर्ट का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा ही इस बिल को रद्द किया जाना चाहिए ताकि वन्य क्षेत्र को नुकसान न पहुंचे क्योंकि हाल ही में ग्रीनपीस की सर्वे रिपोर्ट में राजधानी दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। ऐसे में अरावली क्षेत्र में प्राकृतिक को नुकसान पहुंचाना राजधानी दिल्ली और एनसीएआर के लिए खतरनाक साबित होगा।
– आहूजा


Download Android App
Download iOS App



