रेवाड़ी : हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि 14 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी में बनाये जा रहे लोक निर्माण विश्राम गृह का आगामी 21 जनवरी को उद्घाटन प्रस्तावित है। इसमें 30 कमरे बनाये गये है तथा अब रेवाड़ी में ठहरने के लिए जो कमरो की कमी थी वह अब नहीं रहेगी।
राव नरबीर सिंह रेवाड़ी में आयुष्मान योजना के कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों के सवालो का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एम्स निर्माण के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री इसके लिए प्रयास कर रहे है चूंकि यह मामला केन्द्र का है इसके लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को पत्र भी लिखा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ-सबका विकास बिना पक्षपात के समान रूप से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले चुनावो में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी तथा सभी 10 लोकसभा सीटो पर भाजपा सांसद चुने जाएगें और हरियाणा में विपक्ष का सफाया होगा।
मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निगमो के चुनाव इस बात का उदाहरण है। कुछ विधायको की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेाच के साथ सभी हल्को में समान विकास पर जोर दे रही है और अकेले पटौदी हल्के में 250 करोड रूपये के विकास कार्य करवाये गये है, ऐसे में पक्षपात का तो सवाल ही नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि किसी सरकार में इतने ज्यादा विकास कार्य नहीं हुए तो फिर विधायको की नाराजगी कैसी।
उन्होंने क्षेत्रवासियो को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पारदर्शिता से काम कर रही है। पुलिस की भर्ती में जहां पहले लाखो रूपये की रिश्वत देकर भर्ती होती थी वहीं भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर भर्तिया हुई है जिसका सबसे अधिक लाभ इस क्षेत्र को मिला है। नये साल में विकास कार्यो की चर्चा में उन्होंने कहा कि रेवाडी की चिरपरिचित मांग बाईपास पर तेजी से काम चल रहा है जो जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा। विधानसभा सत्र के बारे में उन्होंने जवाब दिया कि यह सत्र एडवाईजरी की सहमति के बाद ही शुरू किया जाता है।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



