पहले हरियाणा में हुई वोट चोरी की साजिश, अब बिहार की बारी…’, राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर फोड़ा हाईड्रोजन बम!

Summary :

Rahul Gandhi H-Files Expose: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर “वोट चोरी” का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक सीट का नहीं, बल्कि पूरे राज्य में मतदान में गड़बड़ी की साजिश है। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार पोस्टल बैलट और असली वोटों के रुझान में बड़ा अंतर देखने को मिला। पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 सीटें मिलती दिखीं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 17 सीटें ही मिलीं। Rahul Gandhi H-Files Expose: एग्जिट पोल पर उठाए सवाल उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल और…

Rahul Gandhi H-Files Expose: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर “वोट चोरी” का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक सीट का नहीं, बल्कि पूरे राज्य में मतदान में गड़बड़ी की साजिश है। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार पोस्टल बैलट और असली वोटों के रुझान में बड़ा अंतर देखने को मिला। पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 सीटें मिलती दिखीं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 17 सीटें ही मिलीं।

Rahul Gandhi H-Files Expose: एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल और शुरुआती वोटों में कांग्रेस आगे थी, लेकिन आखिर में पार्टी 22,779 वोटों से हार गई। राहुल का दावा है कि उनके पास इस “वोट चोरी” के सबूत मौजूद हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने एक युवती की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि उसका नाम वोटर लिस्ट में 22 जगह अलग-अलग नामों से दर्ज है, कभी सीमा, कभी सरस्वती। उन्होंने सवाल उठाया कि ब्राजील की एक मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे आया?

Rahul Gandhi H-Files Expose,(source: social media)
Rahul Gandhi H-Files Expose,(source: social media)

Rahul Gandhi on Election Fraud: 25 लाख फर्जी वोटों का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोट फर्जी या डुप्लीकेट मिले हैं। उनके अनुसार लगभग 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर पाए गए। कुल दो करोड़ मतदाताओं में से 25 लाख वोट फर्जी होना मतलब हर आठ में से एक वोट गलत था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Rahul Gandhi Press Conference: एक महिला का नाम 223 बार

राहुल गांधी ने दावा किया कि एक ही महिला का नाम एक बूथ पर 223 बार दर्ज है। उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग बताए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई जगह पुरुषों की जगह महिलाओं के नाम दर्ज हैं।

Rahul Gandhi H-Files Expose,(source: social media)
Rahul Gandhi H-Files Expose,(source: social media)

बिहार में भी गड़बड़ी का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि जो हरियाणा में हुआ, वही बिहार में भी दोहराया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं।राहुल ने मंच पर कुछ ऐसे वोटरों को बुलाया जिनके पूरे परिवार के नाम सूची से हटा दिए गए थे। राहुल गांधी ने देश के युवा और जेन-ज़ी पीढ़ी से अपील की कि वे सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र को बचाने में आगे आएं।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आयोग ने ‘मकान नंबर जीरो’ वाले लोगों की बात कहकर देश से झूठ बोला, जबकि असल में ऐसे कई नाम गलत तरीके से डाले गए हैं।

Rahul Gandhi H-Files Expose,(source: social media)
Rahul Gandhi H-Files Expose,(source: social media)

यूपी-हरियाणा में डुप्लीकेट वोटर

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग यूपी और हरियाणा दोनों जगह वोट डालते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक व्यक्ति “दालचंद” और उसका बेटा दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में हैं और बीजेपी को वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों नाम बीजेपी से जुड़े लोगों के हैं।

CCTV फुटेज डिलीट करने पर सवाल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर सीसीटीवी फुटेज डिलीट की, ताकि यह न पता चले कि कुछ लोगों ने कई बार वोट डाले। उन्होंने कहा कि कई जगह ममता, दुर्गा, संगीता, मंजू जैसे नामों से फर्जी वोट डाले गए, जिनको कोई जानता तक नहीं।

यह भी पढ़ें: Purnia Death News: बिहार चुनाव से पहले पूर्णिया में मचा हड़कंप, JDU नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी की संदिग्ध मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।