करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नई दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा शताब्दी ट्रेन के माध्यम से की। यात्रा के दौरान शताब्दी ट्रेन का ठहराव करनाल के रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, समाज सेवी प्रीतपाल पन्नू जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा०आदित्य दहिया तथा पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
उन्होंने कहा कि शताब्दी ट्रेन के ठहराव से यहां के लोगों को सुविधा मिली है। मैंने भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रा की है। रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,अशोक भंडारी,योगेन्द्र राणा,भगवान दास अग्गी,एडवोकेट शमशेर नैन,अशोक जैन,अमर ठक्कर,दीपक गुप्ता,प्रवीन लाठर,गुलशन नारंग,राजिन्द्र नंदा,नरेश बराना,सतीश चोपड़ा,सुनील कुमार,सुनील गोयल,बलबीर सिंह,नवदीप चावरियां,वीरभान बिडलान,अशोक परोचा,भूपेन्द्र भम्बोरिया,निर्मल बहल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



