गुरुग्राम : हरियाणा अब रेप कैपिटल बन गया है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुग्राम में होते हैं तो बेटी के साथ बलात्कार होते हैँ और दूसरी बेटी का अपहरण होता है। हरियाणा के अंदर 15 बेटियों की इज्जत लुट चुकी है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने गुरुग्राम में उन बेटियों के घर भी गए जिनकी बेटी के साथ रेप हुआ है। जिनकी बेटी का अपहरण हुआ है। आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अब हरियाणा की जनता सड़कों पर आ जाएगी। कांग्रेस और नहीं सह सकती। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में बेटियों की सुरक्षा होती थी और कानून व्यवस्था मजबूत थी और बेटियों का नाम ऊंचा होता था।
हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने साइबर सिटी के उन बेटियों को पुचकारा जिनके साथ बलात्कार हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गुरुग्राम में ही होते हैं और उसकी दिन बेटी की इज्जत लुटती है इससे ज्यादा शर्म की क्या बात होगी। कहां पर रह गई कानून व्यवस्था। प्रधानमंत्री देश की बात करते हैं हरियाणा की बेटियों की बात क्यों नहीं करते जिनकी इज्जत लुट रही है।
हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। हरियाणा में 15 से 20 बेटियों की इज्जत लुट चुकी है और मुख्यमंत्री अब तक आरोपियों की पकडऩे की बजाए अपनी सरकार की उपलब्धि गिना रहे हैं इससे ज्यादा शर्म की क्या बात होगी। हरियाणा कांग्रेस इस मामले को लेकर पहले भी राज्यपाल को ज्ञापन दे चुकी है कि हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू करो अब बहुत हो गया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



