पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का ट्विटर अकाउंट बंद हो गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ने गुरमीत राम रहीम का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। साध्वी यौन शोषण केस में रमीत राम रहीम 20 साल के लिए रोहतक जेल में बंद है।
आपको बता दें कि ट्विटर पर अपशब्द के इस्तेमाल पर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाता है। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया हैं। ट्विटर के मुकाबिक वो कड़ी गाइडलाइन को यूज करता है और जो कस्टमर्स इसे फॉलो नहीं करते उनके अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए जाते हैं।
ट्विटर पर गुरमीत राम रहीम के काफी फॉलौअर्स थे और उसका अकाउंट वेरिफाइड था। गुरमीत ट्विटर पर काफी ऐक्टिव भी रहता था। अब उसके यूजरनेम पर क्लिक करने से Account Witheld का मैसेज दिख रहा है। कई बार ट्विटर सेफ्टी के लिए किसी अकाउंट को एक देश के लिए सस्पेंड करता है। गुरमीत राम रहीम का ट्विटर अकाउंट भी भारत के लिए विथहेल्ड किया गया है ऐसा नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि ट्विटर ने खुद से ही इसे सस्पेंड/विथहेल्ड किया है या फिर ट्विटर को इसके लिए सरकारी एजेंसियों की तरफ से कहा गया है। क्योंकि कंपनी के पास ट्विटर अकाउंट विथहेल्ड करने की पॉलिसी के मुताबिक यूजर्स अपने अकाउंट को विथहेल्ड करने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






