ट्रक कार टक्कर में 5 लोग घायल

Summary :

NULL

राजस्थान में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहरोड़ के पास आज एक ट्रक ने मारूति कार के टक्कर मार दी जिससे पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायलों को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुंति फ्लाई ओवर पर आगे चल रही मारुति गाड़ी को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार पलट गई और उसमें सवार एक महिला एवं तीन बच्चों सहित चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद कुछ देर हाइवे पर जाम लग गया और पुलिस ने लोगो की सहायता से पलटी गाड़ी को सीधा कर सड़क से एक तरफ किया तथा यातायात को सुचारू किया।

Desk Team