हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। बहुमत से दूर खड़ी बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए गोपाल कांडा का समर्थन लेगी या नहीं पहेली सुलझ गई है। हरियाणा बीजेपी ने गोपाल कांडा का समर्थन ठुकरा दिया है। बीजेपी का कहना है कि गोपाल कांडा को सरकार में शामिल किए जाने का सवाल ही नहीं बनता है।
‘छल-कपट’ पर है भाजपा-जजपा गठबंधन की बुनियाद, हरियाणा का नहीं होगा भला : कांग्रेस
केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर हरियाणा गए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद कहा कि गोपाल कांडा से पार्टी कोई समर्थन नहीं ले रही है। इस बीच चंडीगढ़ के यूटी गेस्ट हाउस में बीजेपी विधायकों की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
खट्टर दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मनोहर लाल खट्टर रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



