पानीपत : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कार्यालयो में आने वाले लोगो के कार्य को सकारात्मकता के साथ हल करें। कई बार सरकारी प्रक्रिया में देरी हो जाती है लेकिन आमजन का सरकारी तंत्र पर विश्वास बनाने के लिए आप सभी को उनकी मदद तत्परता के साथ करनी चाहिए। बैठक में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, समालखा विधायक रविन्द्र मच्छरौली, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान गजेन्द्र सलूजा, उपप्रधान सुनील सोनी, भाजपा के जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाड़ी पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार
कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 15 शिकायते पटल पर रखी गई जिनमें से स्वास्थ्य मंत्री अनिल बिज ने 12 समस्याओ का मौके पर ही समाधान किया, तीन समस्याएं अगली बैठक के लिए लंम्बित रखी गई। बैठक में शिकायत न. 5 जोकि स्थानीय विधायक रोहिता रेवाडी द्वारा दी गई थी इस मामले मेे कोर्ट में स्टे होने पर मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए कि प्रशासन की ओर से इस मामले की कोर्ट में पूरी पैरवी की जाए। आठवीं शिकायत संदीप गांव मनाना द्वारा गांव के सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर दी गई थी, इसके विषय में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।


Download Android App
Download iOS App



