गुरुग्राम : गुरुग्राम के झाड़सा में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े व गंडासे से गला काट बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा हा कि झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद भी फरार हो गया। मूलरूप से सिरसा का रहने वाला अशोक गुरुग्राम में किसी कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह अपनी पत्नी वीरा उम्र 24 वर्ष के साथ झाडसा के प्रेम नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार देर रात भी इन दोनों में झगड़ा हुआ।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि अशोक ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। अक्सर पति पत्नी में कहासुनी आम तौर पर हो जाती है। लेकिन कहासुनी का अंजाम इतना बेरहम होगा इसकी पड़ोसियों तक भनक नहीं लगी। आस पास के लोगों के अनुसार दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्होंने बताया कि रात को भी तेज आवाज घर से आ रही थी। लेकिन पति पत्नी का आम तौर पर होने वाला विवाद ऐसा रूप ले लेगा किसी ने सोचा तक भी नहीं था।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



