चंडीगढ़ : किलोमीटर स्कीम के तहत परिवहन बेड़े में 720 निजी बसें शामिल करने और पूर्व में हुए समझौते लागू नहीं होने के विरोध में रोडवेज की सात कर्मचारी यूनियनें फिर एक हो गई हैं। तालमेल कमेटी के बैनर तले 16 अक्टूबर से दो दिवसीय हड़ताल का एलान कर दिया है। इससे पहले 6 अक्टूबर को पानीपत में परिवहन मंत्री का घेराव करेंगी। रोडवेज कर्मचारी यूनियनों की फूट का फायदा उठाते हुए प्रदेश सरकार 5 सितंबर की हड़ताल को विफल करने में सफल रही थी। स्थानीय प्रशासन ने दो घंटे में ही बसों का संचालन शुरू कर दिया था। इससे सबक लेकर शनिवार को तालमेल कमेटी की संयुक्त बैठक अगले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में सात यूनियनों के राज्य प्रधान व महासचिवों ने हिस्सा लिया।
इनमें हरियाणा रोडवेज वर्कर्स संयुक्त कर्मचारी संघ से दलबीर किरमारा व जगदीश लाठर, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के बलवान सिंह दोदवा व रमेश सैणी, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (इंटक) से अनूप सहरावत व विजय अहलावत, रोडवेज कर्मचारी यूनियन (कर्मचारी महासंघ) से वीरेंद्र धनखड़ व पहल सिंह तंवर, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ से इंद्र सिंह बधाना व सरबत पूनिया व मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन से जयभगवान कादियान व अनिल कुमार शामिल थे। कर्मचारियों पर एस्मा लगाने व निजीकरण का विरोध करते हुए तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस दिन भी किलोमीटर स्कीम के तहत कोई बस सड़क पर उतरी, उसी दिन पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा।
गुड़गांव में रोडवेज का रहा चक्का जाम, यात्री हुए हलकान
(राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



