मां की शाक्ति का कोई अंदाजा नहीं : गणेशी लाल

Summary :

गणेशी लाल ने महेंद्रगढ़ के गांव राठीवास में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की दिवंगत मां के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं।

महेन्द्रगढ़ : ब्रह्म की व्याख्या की जा सकती है मगर एक मां की व्याख्या नहीं की जा सकती, एक मां की शक्ति का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। यह बात उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने महेंद्रगढ़ के गांव राठीवास में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की दिवंगत मां के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं। उन्होंने कहा की एक मां में इतनी ताकत होती है कि वह कठिन से कठिन समय में भी अपने पुत्र की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा की मां ही एक ऐसी होती है जो दुर्जन पुत्र का भी बचाव करती है। राज्यपाल ने कहा की भगवान को प्राप्त करने के लिए गुरू नही मां का आशीर्वाद चाहिए।

उन्होंने कहा की धरती पर मां भगवान से भी बढकऱ होती है। भगवान को भी एक मां ने जन्म दिया था। इस अवसर पर केंद्रीय योजना एवं उर्वरक मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की मां गिंदोड़ी देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से वे दामाद एवं भाई को खोने का दु:ख वे सहन करते रहे एवं आगे बढ़ते रहे।क्योंकी इनको मां का आर्शिवाद प्राप्त था। प्रो. रामबिलास शर्मा प्रदेश अध्यक्ष रहते वर्ष 2014 में हरियाणा के इतिहास में भाजपा पहली बार सत्ता में आई।

मां की ममता और महिमा अपरंपार होती है : मनोहर लाल खट्टर

इसी अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि ब्रह्मांड को मापा जा सकता है लेकिन मां की ममता को नहीं मापा जा सकता। मां की महिमा अपार होती है। मां का अर्शिवाद कभी व्यर्थ नही जाता। उन्हें शिक्षा मंत्री की माता गिंदोड़ी देवी से आर्शीवाद लेने का कई बार अवसर प्राप्त हुआ था। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे। श्रद्धांजली सभा में पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रामबिलास शर्मा के परिवार से उनके तीन पीढ़ीयों से ताल्लुकात चले आ रहे है। प्रो. शर्मा ने उनके दादा चौ. देवीलाल पिता ओमप्रकाश चौटाला के साथ भी काम किया वर्तमान में उनके साथ विधान सभा में बैठते है।

उन्होंने कहा कि वे इस बात से बहुत प्रभावित है कि प्रो. शर्मा को 97 वर्षों तक मां का आशीर्वाद मिला।मां गिंदोड़ी देवी निश्चित ही महान महिला थी, जिन्होंने रामबिलास जैसे नेता को जन्म दिया जो पांच बार मंत्री व विधायक बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला अपनी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मां की कर्ज को मनुष्य कभी नही उतार सकता मां स्वंम दु:ख सहन कर लेती है पर संतान को कभी दुखी नही देख सकती भगवान मां गिंदोड़ी देवी को अपने चरणों में स्थान दे। इस अवसर पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देकर जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाया वे उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। लोगों द्वारा सांत्वना देने का सिलसिला चलता रहने के कारण पहाड़ जैसा दु:ख भी सहन करने की हमें शक्ति मिलती रही।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह, रमेश कौशिक सांसद सोनीपत, मूलचंद शर्मा विधायक, विधायक बिमला चौधरी, विधायक ओमप्रकाश, विधायिका संतोष सारवान, द्रोपदी मेधवाल विधायक राजस्थान, विधायक नरेश कौशिक, सुनीता दुग्गल चेयरमैन हरिजन कल्याण निगम, पूर्व मंत्री कैलासचंद शर्मा, पूर्व मंत्री मुनीलाल रंगा, पूर्व विधायक शशि परमार, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, मदन गोयल रजिस्ट्रार इन्दिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, भिवानी बोडऱ् के चैयरमैन जगबीर सिंह, हरियाणा कर्मचारी चयन आयेग के सदस्य देवेन्द्र यादव, नीलम अवस्थी, राजबाला, कैलाश पालड़ी, जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा, छोटेलाल नारनौल, जेपी सैनी, धर्मबीर झूक, मनीष मित्तल, नारनौल नपा चेयरमैन भारती सैनी, महेंद्रगढ़ नपा चेयरमैन रीना बंटी, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र झिमरिया सहित अनेक गणमान्जन उपस्थित थे।

– सरोज यादव

Desk Team