चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर फ्रैग्रेस गार्डन सेक्टर 36ए में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। डीके शर्मा अध्यक्ष बीबीएमबी द्वारा झंडी दिखाकर ष्रन फॉर यूनिटीष् की शुरूआत की गई। रन फॉर यूनिटी् में बीबीएमबी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित वीकेकालरा, सदस्य, विद्युत अवधेश गुप्ता, मुख्य अभियन्ता पारेषण प्रणाली भारत भूषण वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारीए आरएस जालटा, विशेष सचिव, तरुण अग्रवाल, सचिव, बीएस सिंहमार, निदेशक एचआरडी, अनुराग गोयल, उप सचिव, जन सम्पर्क, ने भाग लिया।
इस अवसर पर बोर्ड सचिवालय, चंडीगढ़ में डीके शर्मा, अध्यक्षए बीबीएमबी द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ भी दिलाई गई। डीके शर्मा,अध्यक्ष, बीबीएमबी ने उपस्थित सदस्यों से भारत से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने और स्वयं को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित करने की अपील भी की। बीबीएमबी के नंगल, सुन्दरनगर, तलवाड़ा, दिल्ली, पानीपत, जमालपुर, जांलधर तथा अन्यक उपकेन्द्रों पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



