जींद : फाग की देर रात शामलो कलां एवं गोसाई खेड़ा गांव के बीच जैन ईंट भट्टे पर गाड़ी में व मोटरसाइकिल पर सवार आए दर्जनभर बदमाशों ने ईंट भट्टा मालिक एवं मजदूरों पर हमला बोल दिया। शराब के नशे में मदहोश बदमाशों ने दो-तीन फायरिंग भी किए। जिसमें गोली दो मजदूरों को जा लगी। हमलावरों ने ईंट भट्टे के मालिक व मजदूरों भी डंडों एवं बिंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में तीन गाडिय़ां भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर डीएसपी व जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फाग के दिन देर रात शामलो कलां एवं गोसाई खेड़ा गांव के बीच स्थित जैन ईंट भट्टे काम करने वाले नाज-गाकर खुशियां बना रहे थे। तभी गाड़ी एवं मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनभर लोग भी ईंट भट्टे पर पहुंचे। इन लोगों की आपस में कहासुनी हो गर्ई और यह कहासुनी झगड़े में तबदील हो गई। ईंट भट्टे के मालिक ने भट्टे पर झगड़ा नहीं करने की बात कही। बदमाशों ने ईंट भट्टे के मालिक, मुंशी व मजदूर डंडों एवं बिंडो से हमला कर दिया। इसी दौरान यहां पर फायरिंग भी की गई। गोली दो मजदूरों को जा लगी। इसके बाद बदमाशों ने भट्टे पर खड़ी दो स्विफ्ट डिजाईर गाडिय़ों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
मजदूरों ने गाड़ी में सवार होकर लोगों की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले में ईंट भट्टा ठेकेदार सोनू, सत्यवान, रमेश, दर्शना, सर्वेश जख्मी हो गए। दर्शना एवं सर्वेश गोली लगने से जख्मी हुए। घायलों को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी कहासुनी के चलते तीन गाडिय़ां भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। फायरिंग भी की गई है जिससे दो मजदूर जख्मी हो गए। इसके अलावा भी 3-4 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद कर 15-20 के खिलाफ गोली चलाने एवं हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
(संजय शर्मा)


Download Android App
Download iOS App



