Haryanvi singer, डांसर और एक्ट्रेस Sapna Choudhary इन दिनों घरेलू विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल उन्होंने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें अब इस मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) को सपना से किसी भी प्रकार का संपर्क करने से रोक दिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यशवीर साहू सपना के घर, कार्यस्थल और उनकी आने वाली फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर कार्यक्रम के आसपास भी नहीं जा सकते।
Sapna Chaudhary Domestic Violence: घरेलू हिंसा का लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपना चौधरी ने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि घरेलू विवाद लगातार बढ़ते गए और कई बार सार्वजनिक स्थानों पर भी हंगामा किया गया। सपना का दावा है कि इन परिस्थितियों के कारण उन्हें अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ ससुराल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि लंबे समय से उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से उन्होंने घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत दर्ज कराई और कानूनी सहायता की मांग की।
फिल्म प्रीमियर को लेकर भी जताई चिंता

सपना की ओर से पेश हुईं वकील प्रीति सिंह ने अदालत में कहा कि भविष्य में भी ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से 10 जून को होने वाले सपना की फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि वीर साहू वहां पहुंचकर विवाद खड़ा कर सकते हैं, जिससे सपना की प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वकील ने कोर्ट के सामने कई दस्तावेज और सबूत भी पेश किए। इनमें मेडिकल रिपोर्ट, चोटों की तस्वीरें और कथित धमकियों से जुड़ी रिकॉर्डिंग शामिल थीं।
Domestic Violence: कोर्ट ने जारी किए सख्त निर्देश

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उपलब्ध दस्तावेजों और सबूतों का अध्ययन किया। इसके बाद कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा आदेश जारी करते हुए वीर साहू को सपना चौधरी से किसी भी माध्यम से संपर्क करने से रोक दिया। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक वह न तो सपना के घर जा सकते हैं और न ही उनके कार्यालय या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके पास पहुंच सकते हैं। साथ ही अदालत ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सपना के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की घटना न हो।
पुलिस और अधिकारियों को दिए निर्देश
न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) को आदेश की प्रति वीर साहू तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अधिकारियों को सपना चौधरी को आवश्यक सुरक्षा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
कोर्ट ने इस मामले में वीर साहू को समन जारी कर अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को तय की गई है। फिलहाल सपना चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं आया है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। आने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 155 करोड़ Bank Fraud आरोपी Deepak Singla से मिलने जेल पहुंचे केजरीवाल और CM भगवंत मान, मचा सियासी बवाल!


Download Android App
Download iOS App




