पिनगवा: सीएम विंडों की शिकायत पर जांच करने के लिए उपमंडल के गांव शिकरावा गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को आरोपी दुकानदार ने हाथापाई की और उनके कब्जे से जब्त की हुई दवाईयों को छीन लिया। टीम ने मौके की नजाकत को देखते हुए घटना स्थल से निकल आऐ और पिनगवां थाने में शिकायत की। पिनगवां पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर आरोपियों कि तलाश शुरू कर दी है। जिला ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार ने बताया कि सीएम विंडों की शिकायत पर सीविल सर्जन कार्यालय द्वारा एक टीम का गठन किया गया था।
जिसमे उनके नेतृत्व में टीम में पुन्हाना सीएचसी के डाक्टर विपिन कुमार को भी शामिल किया गया। कार्रवाई लेकर सोमवार की देर शाम वह पिनगवां मंडलाध्यक्ष संजय सिंगला व पिनगवां थाने के एचसी रोहताश को लेकर शिकरावा पहुंची। जहां पर बिना लाईसेंस के जमशेद मेडीकल की दुकान चला रहा था। दुकान पर छापा मारा तो वहां मौके पर जमशेद बिना लाईसेंस के ही दवाईयों को बेचता पाया गया। मौके पर ही टीम द्वारा दवाईयों से भरी एक पेटी को जब्त कर कार्रवाई की जा रही थी ।
इसी दौरान गांव के सैंकडों लोग इक्कठा हो गए। जिन्हें देखकर जमशेद ने टीम के सदस्यों से हाथापाई करते हुए कार्रवाई के कागजात फाडते हुए दवाईयों को छीना लिया और जमा भीड को भी टीम के साथ मारपीट करने के लिए उकसाने लगा। जिसे देखकर टीम के सदस्या वहां से निकलते हुए पिनगवां थाने पहुंच गए। जहां पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर शिकायत दी गई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– आस मोहम्मद


Download Android App
Download iOS App



