अम्बाला : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास के प्रथम चरण के तहत सिविल अस्पताल भवन, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण सहित बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में अब शीघ्र ही दूसरे चरण की बड़ी विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य आरम्भ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से तीन परियोजनाओं के टैंडर इसी सप्ताह जारी हो जाएंगे।
अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम के सामने 17 करोड़ रुपए की लागत से खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए बनने वाले खेल होस्टल के टैंडर जल्द जारी किए जा रहे हैं। इसी प्रकार अम्बाला सदर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए तैयार की गई मल्टीलेवल पार्किंग के टैंडर भी जल्द जारी किए जा रहे हैं। इस पार्किंग के निर्माण पर 11.12 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



