दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को सुलझाने के लिए भाजपा शुरू से केंद्र सरकार के संपर्क में है। बुधवार को करीब 100 व्यापारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि इस समस्या का हल जल्द निकल जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को लगता है कि मॉनिटरिंग कमेटी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों से भी आगे जा कर काम कर रही है और इसके विरोध में 2-3 फरवरी को दिल्ली बंद को पूर्ण समर्थन करेंगे। उन्होंने कांग्रेेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने 2006 से 2009 के मध्य शहरी विकास मंत्री रहते हुए ठोस कदम नहीं उठाए। उस वक्त जो अधूरे नियम कानून लाए गए उन्हीं का परिणाम है कि एक दशक बाद दिल्ली फिर परेशान हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



