गुरूग्राम : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ ने आज कहा कि राज्य विधानसभा के अगले सत्र में देश में पहली बार बीज विधेयक लाया जायेगा जिसमें कृषि और बागबानी आदि से सम्बंधित बीजों की सभी प्रजातियां शामिल की जाएंगी। श्री धनकड़ ने यह जानकारी यहां कृषि सम्बंधी गतिविधियों और चुनौतियों को लेकर दो दिवसीय के दूसरे सत्र के दौरान दी।
उन्होंने प्राप्त सुझावों पर विभाग के अधिकारियों को बीज एक्ट विधेयक तैयार करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कृषि विशेषज्ञों नेतृत्व में अलग-अलग समूहों का भी गठन किया जाएगा। ये समूह जल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, ऑर्गेनिक फामिग, कृषि प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, नवीन तकनीक और भूमि प्रबंधन सहित 16 प्रकार के होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में कीटनाशकों और खरपतवार नाशकों के प्रबंधन का भी पूरा ब्यौरा होगा। यह विधेयक देश में अपनी तरह का पहला होगा। उन्होंने राज्य के सभी जिलों में बीज जांच प्रयोगशाला तथा हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में एक जेनेटिक बीजों की जांच सुविधा वाली आधुनिक लैब स्थापित करने के भी निर्देश दिये।


Download Android App
Download iOS App



