पटवारी और एजेंट रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Summary :

NULL

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शहीद भगत सिंह नगर जिले के बंगा में तैनात राजस्व विभाग के पटवारी गुरदेव दास और उसके एजेंट अनिल कुमार को पांच हजार रूपये रिश्वत लेने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो ने प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने रिश्वत की यह राशि शिकायतकर्ता जिदोवाला निवासी जगन्नाथ से उसके भूमि रिकार्ड की फर्द ठीक करने के बदले में ली थी।

इन्हें ब्यूरो के निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दो अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत ब्यूरो जालंधर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इनसे पूछताछ जारी है।

Desk Team