इस पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भारतीय फैन्स को बना डाला है दीवाना अपनी डेब्यू फिल्म से ही

Summary :

NULL

नई दिल्ली: उड़ी हमले के बाद भारत में हुए पाकिस्‍तानी कलाकारों के विरोध के बाद से कई भारतीय फिल्‍मों में पाकिस्‍तानी कलाकार नजर आ चुके हैं, लेकिन भारत में इन फिल्‍मों के प्रचार का हिस्‍सा वह नहीं बने हैं।

Source

बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्‍म मॉम की इन दिनों श्रीदेवी के शानदार अभिनय को लेकर जबरदस्‍त चर्चा है लेकिन फिल्‍म में नवोदित पाकिस्‍तानी अभिनेत्री सजल अली  ने जिस तरह का इमोशनल किरदार परदे पर जिया है उसे भी फिल्‍म प्रेमी बहुत पसंद कर रहे हैं। सजल ने अपने अभिनय में भावनात्‍मक सीन में जिस तरह का किरदार जिया है वह अपने आप में कमाल का है,एक नवोदित अदाकारा से जिस बात की उम्‍मीद की जाती है उस पर सजल  अली खरी उतरती है।

Source

रवि उदयवार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मॉम’ 7 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह सजल अली की बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म थी। सजल एक पाकिस्तानी अभिनेत्री है। इस फिल्म में उन्होनें एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया है।

Source

बॉलीवुड फिल्‍मों में अभिनय के बारें में सोचा नहीं था

सजल अली का कहना है कि उन्होनें भारतीय फिल्म उद्योग में आने के बारे में कभी भी नहीं सोचा था। सजल ने श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ में अपने किरदार आर्या के बारे में कहा, ”यह निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण किरदार था..मेरा मतलब कोई भी किरदार जिसे आप निभाते हैं, वास्तव में उसके प्रति आपको प्रतिबद्ध होना चाहिए और उसमें स्वभाविकता होनी चाहिए। कम से कम मैं तो ऐसे ही काम करती हूं।”

 श्रीदेवी के सामने अभिनय करना था सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा
‘डॉन’ ने उनके हवाले से बुधवार को बताया कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा श्रीदेवी के सामने अभिनय करना था, जैसे पहले दृश्य में उन्हें अभिनेत्री के साथ गलत व्यवहार करना था और वह काफी घबराई हुई थीं।

उन्होंने बताया कि जॉर्जिया में कंपकपाती ठंड में शूटिंग करना भी उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। सजल के मुताबिक, ”ईमानदारी से कहूं तो बॉलीवुड में आना मेरा सपना कभी नहीं रहा। मैं यहां काम कर खुश हूं। मैं बॉलीवुड में आने के लिए काम नहीं कर रही थी, लेकिन इस फिल्म की कहानी ने मुझे प्रभावित किया।”

Source

अभिनेत्री अपनी सह-कलाकार श्रीदेवी से काफी प्रभावित हैं, जो फिल्म में उनकी मां बनी हैं। उन्होंने कहा कि वह बेहद अच्छी शख्स हैं। सजल ने बताया कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ उनका तीन फिल्मों का करार है।​

Source

उन्होंने कहा कि सीमा पार के समीक्षकों सहित सभी से अपने काम को लेकर तारीफ मिलने से उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है।

Desk Team