रोहतक: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर पत्नी सोनल बैन शाह के साथ रोहतक पहुंचे है। रोहतक पहुंचने पर शाह की पत्नी का भाजपा महिला पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया और इसके बाद वह सेक्टर एक स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची और वहां पर पूजा अर्चना की। सोनल बैन शाह मंदिर में करीब आधा घंटा रही। इस दौरान उन्होंने एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन व उसके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
सेक्टर एक के लोगों ने शाह की पत्नी का जोरदार स्वागत किया। बताया जा रहा है कि सोनल बैन शाह भी तीन दिन तक रोहतक में रहेंगी। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी सोनल बैन शाह की रोहतक पहुंची। महिला पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद शाम को सोनल बैन सेक्टर एक स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन व अन्य महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ते भेट किए।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



