शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए DGP, पीके अग्रवाल की ली जगह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए DGP, पीके अग्रवाल की ली जगह

हरियाणा सरकार ने बुधवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया…..

हरियाणा सरकार ने बुधवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।उन्होंने पी.के. अग्रवाल का स्थान लिया है जो दो साल का कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले ही सेवानिवृत्त हो गए। कपूर का नाम दो IPS अधिकारियों- मुहम्मद अकील (1988 बैच), और रमेश चंद्र मिश्रा (1989 बैच) के साथ UPSC की पैनल समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक रहे कपूर को भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। 2014 में मौजूदा सरकार के सत्ता में आने पर उन्हें राज्य का पहला सीआईडी प्रमुख नियुक्त किया गया था। कपूर का कार्यकाल CBI में भी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।