फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए बहुचर्चित निकिता हत्याकांड मामले की जांच कर रहे विशेष कार्यबल (एसआईटी) ने शुक्रवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। एसआईटी ने पुलिस आयुक्त ओपी सिंह की निगरानी में मात्र 11 दिन में आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें, डिजिटल , फॉरेंसिक सबूत के साथ गवाहों के बयान शामिल किए गए है।
बता दें कि 26 अक्टूबर को परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही छात्रा निकिता की अग्रवाल कॉलेज के गेट के बाहर मुख्य आरोपी तौसीफ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने में उसका साथी रेहान भी शामिल था।
घटना की सूचना मिलने पर बल्लभगढ़ थाने की पुलिस ने हत्या व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मामले की जांच के लिए एसीपी क्राइम अनिल यादव के नेतृत्व में अपराध शाखा डीएलएफ के प्रभारी अनिल कुमार सहित अनुभवी अनुसंधान अधिकारियों को शामिल कर एक एसआईटी गठित की थी।
पुलिस मामले में तौसीफ और रेहान के अलावा घटना में इस्तेमाल तमंचा उपलब्ध कराने के आरोपी अजरू को भी नूहं से गिरफ्तार कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



