एसआईटी ने हर पहलू से जांच की शुरू

Summary :

NULL

पलवल: साईको किलर छह लोगों को मौत के घाट उतारने के मामले में गठित एसआईटी की टीम ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। लेकिन टीम की प्राथमिकता नरेश का बयान लेना हैं जो अभी पुलिस नहीं ले पाई है। आरोपी के बयान से कई राज खुल सकते हैं। फिलहाल पुलिस दिल्ली अस्पताल पहुंची है जहां डाक्टरों से उसकी सेहत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसआईटी की जांच शुरू: डीएसपी अभिमन्यु लोहान को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया हैं। उनका कहना है कि टीम ने मामले के हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। टीम सबसे पहले काम नरेश के बयान लेगी, ताकि उसके बयान के आधार पर टीम अपनी जांच तेज कर सकें। पुलिस शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी में सबसे बडा पेच होगा डाक्टरों की फिटनेस रिपोर्ट, अगर डाक्टरों की तरफ से आरोपी के स्वस्थ्य होने की रिपोर्ट मिल जाती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। उसकी पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने ये हत्याएं क्यों की हैं।

अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ होगी: एसआईटी की टीम निजी अस्पताल पलवल के प्रबंधन से पूछताछ करेगी। टीम इंचार्ज का कहना है कि प्रबंधन लगातार पुलिस के संपर्क में है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में स ती से पूछताछ करेगी अगर उसकी सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक पाई जाती है तो पुलिस उसके खिलाफ स त कार्रवाई करेगी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– भगत सिह तेवतिया

Desk Team