अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकार माने जाते हैं जिसका अंदाजा उनके काम से ही लगाया जा सकता है। एक तरफ जहां वह फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रमोशन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग भी शुरु कर दी है। तभी तो वह अपने प्रशंसकों को साल में तीन से चार फिल्में दे पाते हैं। अक्षय ने नये साल की शुरुआत फिल्म ‘केसरी’ के साथ कर दी है, जिसका पहला लुक उन्होंने रिलीज कर दिया है।
रिलीज किये गये पहले लुक में वह सिख के किरदार में केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस तस्वीर को शेयर करते हुए असीमित गर्व और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। नए साल २०१८ की शुरुआत मेरे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट और फिल्म ‘केसरी’ से कर रहा हूं। आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत हमेशा रहेगी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



