चंडीगढ़: डेंगू पीडि़त सात वर्षीय आद्या की मौत और 16 लाख की वसूली मामले में अब फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज होगा। इसमें छह आपराधिक धाराएं शामिल की जाएंगी। गुुरुग्राम पुलिस ने शनिवार देर रात अस्पताल के शिशु रोग विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विकास वर्मा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज दर्ज किया था। इस पर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर भी केस किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री के फटकार लगाने के बाद स्थानीय पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन पर केस दर्ज करने के लिए छह आपराधिक धाराएं जोडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें दवाइयों के अधिक रेट, फर्जी हस्ताक्षर, सही एंबुलेंस उचित समय पर उपलब्ध न कराने, प्लेटलेट्स पर ओवर चार्जिंग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों की अनदेखी तथा उपचार के प्रोटोकॉल का उल्लंघन शामिल है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



