रेवाड़ी : जिला रेवाडी के समस्त एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर 12वे दिन भी हडताल पर रहे। हडताल के दौरान शनिवार को 6 कर्मचारी नेताओ को र्बखास्त कर दिया गया। जिसमे जिला प्रधान पंकज यादव, प्रवीण महासचिव, संतोष उप प्रधान, महेश खजांची, छिन्द्रपाल सचिव व सचिन खटाना सचिव शामिल है। साथ ही 34 कर्मचारियो को टर्मिनेशन नोटिस जारी किए गए है। जिला संयोजक मुनेश यादव ने बताया कि कर्मचारी इन बर्खास्तगी आदेशों से डरने वाले नहीं है।
जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा और अनिशचितकालिन भूख हडताल भी करेंगे। इस मौके पर पंकज यादव, प्रवीन यादव, शर्मिला, मुनेश यादव, छिन्द्रपाल, योगेश, अजय अग्रवाल, विशाल धनखड, प्रकाश, रुची कोहली, विनोद समेत जिले के सभी एनएचएम कर्मचारी मौजूद थे।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



