देश की राजधानी दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर सोनीपत में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। सोनीपत में ये आग राई इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 312 में लगी। इस आग में काफी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग में पांच मजदूर जल गए। आग में घायल हुए मजदूरों को रोहतक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का अमला लगा हुआ है। साथ ही दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रही है।
वहीं घायल मजदूरों को रोहतक के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस साल के शुरुआत में ही दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त प्लास्टिक गोदाम में आग भड़की थी और वहां काम करने वाले कर्मियों को भागने तक का मौका नहीं मिला था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



