फरीदाबाद : द्वितीय राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गई। इसमें सोनीपत के खिलाड़ी सर्वाधिक पदक झटक कर प्रथम स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर झज्जर और तृतीय स्थान पर रोहतक रहा। सेक्टर 12 खेल परिसर में चल रहे दो दिवसीय पैरा एथलेटिक प्रतियोगिता में टी.12 श्रेणी के 1500 मीटर दौड़ में पंचकूला की दिव्या ने बाजी मारी। जबकि टी.20 श्रेणी में यमुनानगर की योगिता प्रथमए झज्जर की पूजा द्वितीय और फरीदाबाद की आंचल गोयल तृतीय स्थान पर रही।
एफ.41 वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में नलिनी ने प्रथम और एफ.42, 43, 62, 64 श्रेणी में चरखी दादरी की परविंद्र प्रथम और पानीपत की रेखा रानी द्वितीय स्थान पर रही। एफ.51, 52, 53 वर्ग में दयावंती भिवानी पहले स्थान पर रही। जबकि अंबाला की शैलजा वालिया प्रथम और काबिज दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद की टी.20 श्रेणी में झज्जर की पूजा प्रथमए टी.45, 46, 47 वर्ग में उर्मिला रानी फतेहाबादए प्रियंका रानी जींद क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। एफ.51 के क्लब थ्रो इवेंट में हिसार की एकता प्रथम और सोनीपत की राम देवी द्वितीय स्थान पर रही।
टी.12 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में झज्जर की निशा देवी प्रथमए हिसार की पंकज रानी द्वितीय स्थान पर रही। जबकि टी.11 वर्ग में रानी यमुनानगर प्रथमए ममता करनाल द्वितीयए टी.42, 63 वर्ग में फरीदाबाद की पलक प्रथमए पलवल कि कविता द्वितीय स्थान पर रही। टी.12 की 200 मीटर दौड़ में पंचकूला की दिव्या और यमुनानगर योगिता पहले और दूसरे स्थान पर रहे। वहींए पुरुषों की टी.37 वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में जींद के रमन शर्मा प्रथम और कैथल के दीपक कुमार द्वितीय रहे। टी.11 की 400 मीटर दौड़ में रोहतक के अंश सैनी और सोनीपत के राहुल प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
टी.12 वर्ग में रोहतक के विनोद कुमार प्रथम और फरीदाबाद के मनीष द्वितीय रहे। टी.20 वर्ग में फरीदाबाद के देवजीत शाह व रामबाबू ने बाजी मारी। एफ.13 वर्ग की लंबी कूद में सोनीपत के मनजीत प्रथमए हिसार के संदीप द्वितीय। एफ.20 वर्ग में फरीदाबाद के सुरजीत प्रथम, हिसार के अमन दूसरा स्थान पर रहे। टी.11 वर्ग में सोनीपत के राहुल प्रथम, चरखी दादरी के विजय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, टी.12 वर्ग में सोनीपत के विशु प्रथमए फरीदाबाद के हरेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे।
शॉटपुट के एफ.11 श्रेणी में रोहतक के अमित प्रथमए चरखी दादरी के विनय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक एफ.11 श्रेणी में भिवानी मोनू और चरखी दादरी के विनय कुमार ने बाजी मारी। पैरा एथलेटिक संघ के महासचिव गिर्राज सिंह ने बताया कि इसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एथलेटिक कोच नरसिंह राम, धमेंद्र कुमार, तेजेंद्र सिंह मेमोरियल सिंह, डॉ सौरव त्यागी, शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर बलबीर दहिया सहित कई कोच मौजूद रहे।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



