घरौंडा: किसान जागृति यात्रा का बुधवार को मूनक पहुंचने पर किसानों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय किसान महासंघ के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चुढऩी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों के लिए कर्ज माफ व स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करे। ताकि देश का पेट भर रहे किसान के बच्चे भूखे मरने से बच जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन रिर्पोट लागू करने की बडी़-बड़ी बातें करती थी, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने अपने किसान विरोधी होने के तेवर दिखा दिए। किसानों के लिए भाजपा व कांग्रेस में कोई अंतर नहीं निकला। किसान पहले भी भूखा था व अब भी भूख ओर कर्ज से मर रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जागे व उनकी दोनों मांगों को पूरा करवाए।
उन्होंने कहा कि किसान को यदि सरकार मजबूत करना चाहती है तो उसका कर्ज माफ करे, जो कि आए दिन निरंतर बढ़ रहा है व दूसरा किसान के हित के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करे, ताकि किसान का हर तरह से विकास हो सके व उसके बच्चे भी डॉक्टर ओर इंजीनियर बन सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान आज के दरैरा में कर्जे में है इस लिए किसान आत्महत्या करने में मजबुर है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि किसानों की सुध अवस्य ले ताकि किसानों को आनदोन करने के लिए सडको पर न उतराना पडे।
– सुरेन्द्र पांचाल


Download Android App
Download iOS App



