चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार और पालिका कर्मचारियों के बीच गुरुवार को हुई वार्ता आखिरकार सिरे चढ़ गई। बातचीत के बाद पालिका कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापस लेने का ऐलान भी कर दिया। सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर के साथ हुई बैठक से पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर और निकाय मंत्री कविता जैन की बैठक हुई। कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर इस बैठक में ही बातचीत फाइनल हो चुकी थी। इस दौरान खुल्लर के अलावा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण भी मौजूद रहे।
पालिका कर्मचारियों ने तीन अक्टूबर से हड़ताल शुरू की थी, जो पांच अक्टूबर तक चलनी थी। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने यह अल्टीमेटम भी दिया था कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो हड़ताल को अनिश्चतकाल तक बढ़ाया जा सकता है। पालिका कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 15 नवंबर को सर्व कर्मचारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का उनका फैसला कायम रहेगा। करीब डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग में सरकार की ओर से सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, संयुक्त निदेशक (अग्निशमन) रणबीर पराशर मौजूद रहे।
नगरपालिका कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर, सफाई कार्य हुआ ठप्प
(राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



