खरखौदा: सिसाना गांव के पास से जाने वाली आठ नम्बर ड्रेन में सिसाना गांव का ही बी-टैक का छात्र डूब गया। उसका शव नहीं मिला है। छात्र के शव की तलाश की जा रही है। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला वहां पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। जिसे तैरना आता था वह ड्रेन में कूद पड़ा, परन्तु उसका कोई पता नहीं चला। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। तलाश करने के लिए मधूबन से बुलाए गए हैं खोता खोर। एसडीएम राकेश कुमार व पुलिस मौके पर मौजूद रही। सिसाना निवासी सतबीर का लड़का धर्मपाल सुबह अपने खेतों से चारा आदि लेने के लिए गया था। जब वह वापस आ रहा था तो वह ड्रेन नम्बर आठ पर रुक गया और वह पर एक अन्य युवक कृष्ण भी खड़ा हुआ था।
खेतों से आते समय उसे गर्मी महसूस हुई और उसने डे्रन में छलांग लगा दी। जब कृष्ण ने देखा की धर्मपाल डूब रहा है तो उसने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। जब उसने छलांग लगाई और उसे बचाने का प्रयास करने लगा तो धर्मपाल ने कृष्ण के गले में हाथ डाल दिए जिससे वह भी मुश्किल में पड़ गया। उसने अपने गले से हाथ हटाकर वर बाहर निकल गया कि यह तो उसे भी डूबो देगा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने युवक को तलाश करने की बहुत कोशिश की, परन्तु उसका कोई सुराग नहीं लगा।


Download Android App
Download iOS App



